Infra कंपनी ने किया निवेशकों की बल्ले-बल्ले! फ्री शेयर के साथ साथ डेविडेंड का भी ऐलान, भाव ₹50 से भी कम…

इस Infra कंपनी ने हाल ही में अपने Q3FY26 के नतीजे घोषित करते हुए बोनस शेयर और अंतरिम डिविडेंड दोनों का एलान किया है। कमज़ोर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी ने निवेशकों को रिवॉर्ड देने का फैसला लिया है, जिससे छोटे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

शेयर भाव में गिरावट, फिर भी मौका

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे BSE पर शेयर लगभग 3.5 फीसदी गिरकर करीब 42.44 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। NSE पर यह शेयर इंट्राडे में 4.86 फीसदी टूटकर लगभग 41.88 रुपये तक फिसल गया, यानी शेयर अभी भी 50 रुपये से कम रेंज में ट्रेड हो रहा है। शेयर की यह गिरावट कंपनी के Q3FY26 के कमजोर नतीजों के बाद देखने को मिली, जिससे शॉर्ट टर्म में प्राइस प्रेशर बना हुआ है।

Q3FY26 नतीजे: प्रॉफिट में तेज गिरावट

कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल करीब 7.6 फीसदी घटकर 2,025 करोड़ रुपये से 1,871 करोड़ रुपये पर आ गया। नेट प्रॉफिट में बड़ी गिरावट दिखी और यह पिछले साल की समान तिमाही के 603 करोड़ रुपये से घटकर सिर्फ 210.7 करोड़ रुपये रह गया। दिलचस्प बात यह है कि ऑपरेटिंग लेवल पर EBITDA 984 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,022 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन 48.6 फीसदी से सुधरकर 54.6 फीसदी पर पहुंच गया, जो बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी दिखाता है।

🎁 BIG OFFER! Live Market Signals हर 5-मिनट में!
₹999 नहीं - अब ₹0.0 में! Loading...
Install Now

फ्री बोनस शेयर: 1 पर 1 का ऑफर

कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। इसका मतलब यह हुआ कि जिन शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 1 अतिरिक्त फ्री शेयर मिलेगा, बशर्ते वे रिकॉर्ड डेट पर शेयरहोल्डर रजिस्टर में नामित हों। यह बोनस इश्यू शेयरहोल्डर्स की मंजूरी, पोस्टल बैलेट और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद ही लागू होगा और इसकी अलग रिकॉर्ड डेट कंपनी बाद में घोषित करेगी।

Read More :  इस गिरावट में‍ हुई Suzlon energy में दबाकर डीप बाइंग ! ब्रोकरेज के टारगेट देख चौंके निवेशक, दौड़ा शेयर

डिविडेंड एलान और रिकॉर्ड डेट

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7 फीसदी का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 0.07 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा, यानी प्रति शेयर 7 पैसे का नकद लाभांश मिलेगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए 19 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है और भुगतान 14 मार्च 2026 तक या उससे पहले शेयरहोल्डर्स के खाते में किए जाने की बात कही है

Read More :  1 पर 3 शेयर फ्री! 150% चढ़ा भाव, निवेशकों की बल्ले-बल्ले..Bonus share

निवेशकों के लिए जरूरी डेट्स और शर्तें

जो निवेशक बोनस शेयर और डिविडेंड दोनों का फायदा लेना चाहते हैं, उन्हें रिकॉर्ड डेट से पहले तक शेयर अपने डिमैट खाते में होल्ड करके रखना होगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी 2026 है, जबकि बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट कंपनी अलग से नोटिफाई करेगी। कंपनी ने साफ किया है कि यह जानकारी सिर्फ शेयर से जुड़ी है, किसी भी तरह की निवेश सलाह नहीं है और निवेश करने से पहले निवेशक को स्वयं या किसी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Comment

close