इस दिग्गज डिफेंस कंपनी को Adani Group ने किया अपने नाम! खरीद डाले पुरे 100% की हिस्सेदारी, बाजार खुलते ही दिखेगी बड़ी हलचल…

Adani Group : अडानी एंटरप्राइजेज ने अपनी स्टेप-डाउन सहायक कंपनी Horizon Aero Solutions Limited (HASL) के जरिए इंडा़मर टेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड (Indamer Technics Pvt Ltd – ITPL) में 100% हिस्सेदारी खरीद कर एक बड़ी डील पूरी कर ली है। यह सौदा लगभग 330 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर 13 फरवरी 2026 को फाइनल हुआ है, जिसके बाद ITPL अब अडानी एंटरप्राइजेज की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन चुकी है।

डील की तारीख, वैल्यू और स्ट्रक्चर

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 100% शेयरों की खरीद 13 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:51 बजे पूरी की गई। यह ट्रांजैक्शन arm’s length आधार पर हुआ है और इसका एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 330 करोड़ रुपये रखा गया है। यह अधिग्रहण Horizon Aero Solutions के माध्यम से किया गया है, जो अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और Prime Aero Services LLP के बीच संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) की संरचना से जुड़ा प्लेटफॉर्म है।

Read More : Physicswallah Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

🎁 BIG OFFER! Live Market Signals हर 5-मिनट में!
₹999 नहीं - अब ₹0.0 में! Loading...
Install Now

इंडा़मर टेक्निक्स क्या काम करती है

इंडा़मर टेक्निक्स भारत की एयक्राफ्ट Maintenance, Repair & Overhaul (MRO) क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है, जो खास तौर पर Airbus A320 फैमिली के लिए मेंटेनेंस सेवाएं देती है। कंपनी का बड़ा और आधुनिक MRO कैंपस नागपुर के MIHAN SEZ में लगभग 30 एकड़ जमीन पर फैला है, जहां 10 हैंगर में करीब 15 एयरक्राफ्ट को एक साथ संभालने की क्षमता है। ITPL लीज रिटर्न चेक, हेवी C-चेक, स्ट्रक्चरल रिपेयर और एयक्राफ्ट पेंटिंग जैसी हाई-वैल्यू सेवाएं देती है और इसे DGCA के साथ-साथ FAA (अमेरिका) और कई अंतरराष्ट्रीय रेगुलेटरों से भी मंजूरी मिली हुई है।

Read More : Engineers India Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

Adani Group की एविएशन

Adani Group पिछले कुछ सालों से एयरपोर्ट ऑपरेशन, MRO और पायलट ट्रेनिंग जैसे सेगमेंट को मिलाकर एक इंटीग्रेटेड एविएशन इकोसिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। समूह ने इससे पहले Air Works जैसी पुरानी MRO कंपनी को करीब 400 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदा था और अब इंडा़मर टेक्निक्स के अधिग्रहण से MRO बिजनेस को एक बड़े प्लेटफॉर्म पर कंसॉलिडेट करने की तरफ बढ़ रहा है। कंपनी अगले पाँच साल में अपने एयरपोर्ट और संबंधित सेवाओं में करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश की योजना पर काम कर रही है, ताकि 10–15% सालाना बढ़ने वाले भारतीय एविएशन मार्केट में मजबूत मौजूदगी बनाई जा सके।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment

close