AI Sector में मुकेश अंबानी का ₹10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान! ये कंपनी सम्भालेगी पुरा प्रोजेक्ट, शेयर बनेगा राकेट…

AI Sector : इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि जियो और रिलायंस मिलकर अगले सात साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह पैसा भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और एआई सर्विसेज को विकसित करने पर खर्च होगा।

एआई को मोबाइल डेटा जितना सस्ता बनाने का लक्ष्य

मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे जियो ने भारत में मोबाइल डेटा को दुनिया में सबसे सस्ता बनाया, वैसे ही अब लक्ष्य एआई सेवाओं को भी आम लोगों के लिए बहुत सस्ता और सुलभ बनाना है। उनका कहना है कि एआई या तो कुछ गिने-चुने देशों और कंपनियों के कंट्रोल में महंगी तकनीक बन सकती है, या फिर भारत जैसे देशों की मदद से सभी के लिए सस्ती और उपयोगी बन सकती है।

Read More : 75% से अधिक भागेगा IT Sector का ये शेयर! CLSA ने बताया क्यों आएगी तेजी, लगाया दाव..

🎁 BIG OFFER! Live Market Signals हर 5-मिनट में!
₹999 नहीं - अब ₹0.0 में! Loading...
Install Now

जियो इंटेलिजेंस और सॉवरिन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर

अंबानी ने एलान किया कि जियो इंटेलिजेंस भारत का सॉवरिन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा, यानी ऐसा एआई और कंप्यूटिंग नेटवर्क जो देश के अंदर, देश के नियंत्रण में हो। इसके लिए गीगावाट स्तर के बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं, जो बड़े पैमाने पर एआई मॉडल ट्रेनिंग और क्लाउड सर्विसेज संभाल सकेंगे।

Read More : महीने भर में ही 127% उछला ₹17 वाला ये छोटकू शेयर! लागातार लग रहा Upper Circuit , मालामाल निवेशक….

उन्होंने बताया कि जामनगर में बहु-गीगावॉट एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण काम पहले ही शुरू हो चुका है। 2026 की दूसरी छमाही में 120 मेगावाट से अधिक क्षमता चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आगे गीगावाट स्तर की क्षमता की टेस्टिंग और विस्तार का रास्ता साफ होगा।

किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

इस बड़े एलान से सबसे सीधा और अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी डिजिटल आर्म जियो प्लेटफॉर्म्स/जियो इंटेलिजेंस को होने की संभावना है, क्योंकि पूरा 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश इन्हीं के जरिए एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओं पर लगाया जाएगा। जियो इंटेलिजेंस भारत का सॉवरिन कंप्यूट इंफ्रा बनाएगी, जिससे जियो के टेलीकॉम, क्लाउड, एंटरप्राइज डिजिटल सॉल्यूशंस और एआई सर्विस बिज़नेस की वैल्यू और रेवेन्यू दोनों तेज़ी से बढ़ सकते हैं, जबकि दूसरी तरफ रिलायंस की ग्रीन एनर्जी और पावर से जुड़ी इकाइयों को भी इन एआई डेटा सेंटर्स को 24×7 सस्ती बिजली सप्लाई करने से लम्बे समय का स्थिर मांग लाभ मिल सकता है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment

close