इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों को दोहरी खुशखबरी दी है। कंपनी ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के साथ बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है, जिससे लंबे समय से जुड़े शेयरधारकों को सीधा फायदा होगा।
Q3 FY26 के तिमाही नतीजे
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर–दिसंबर 2025) के नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत बढ़कर 2,068 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,968 करोड़ रुपये था। कुल आय भी 2,077 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,185 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल खर्च 1,756 करोड़ रुपये से घटकर 1,698 करोड़ रुपये पर आ गया।
मुनाफे में 73% की दमदार बढ़त
IRB इंफ्रा का नेट प्रॉफिट (PAT) इस तिमाही में 187 करोड़ रुपये से उछलकर 325 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, यानी करीब 73.8 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज की गई। कंपनी का कामकाजी मुनाफा लगभग 980 करोड़ रुपये तक रहा, जिसमें बढ़ोतरी की वजह फाइनेंस कॉस्ट में स्थिरता और ऑपरेशनल क्षमता में सुधार को माना जा रहा है। मजबूत नतीजों ने मैनेजमेंट को शेयरधारकों के लिए रिवार्ड अनाउंस करने का मौका दिया।
Read more ; सरकारी कोयला कंपनी की जोरदार Q3 Results ! ₹1766 करोड़ का हुआ बड़ा मुनाफा, तुरंत डेविडेंड का ऐलान …
डिविडेंड का ऐलान: 10% अंतरिम कैश रिवार्ड
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 0.10 रुपये यानी 10 प्रतिशत अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी 2026 तय की गई है, यानी इसी तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर होंगे, उन्हें ही यह लाभ मिलेगा। कंपनी 11 मार्च 2026 तक योग्य निवेशकों के बैंक खाते में डिविडेंड की राशि क्रेडिट कर देगी।
Read more ; Energy Sector में बड़ी खबर ₹1700 करोड़ का सोलर ऑर्डर, शेयर फोकस में…
बोनस शेयर की घोषणा: 4 पर 1 शेयर मुफ्त
डिविडेंड के साथ कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी फैसला लिया है, जिससे लॉन्ग टर्म निवेशकों की होल्डिंग बढ़ जाएगी। बोर्ड ने 1:4 के अनुपात में बोनस इश्यू प्रस्तावित किया है, यानी हर 4 शेयर पर 1 नया शेयर मुफ्त दिया जाएगा। बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है और इसे शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद फाइनल किया जाएगा। बोनस के बाद निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, हालांकि शेयर प्राइस में तकनीकी एडजस्टमेंट भी देखने को मिलेगा।
शेयर भाव और हालिया प्रदर्शन
तिमाही नतीजों और घोषणाओं से पहले शुक्रवार के कारोबारी सत्र में IRB इंफ्रा का शेयर BSE पर 1.24 प्रतिशत गिरकर 43.97 रुपये पर बंद हुआ, जबकि NSE पर यह 1.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 43.95 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई 54.28 रुपये और 52 वीक लो 38.57 रुपये रहा है। पिछले छह महीने में शेयर लगभग 1.88 प्रतिशत टूटा है, जबकि पिछले एक महीने में इसमें करीब 11.16 प्रतिशत की गिरावट आई है, ऐसे माहौल में डिविडेंड और बोनस की घोषणा निवेशकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।






