Green energy के इस कंपनी को मिले बैक टू बैक 3 बड़े आर्डर! दौड़ा शेयर, भाव ₹60 से भी कम…

Green energy सेक्टर की कंपनी के शेयर में 26 फरवरी 2026 को जोरदार तेजी देखी गई, जब कंपनी ने तीन बड़े सोलर मॉड्यूल ऑर्डर मिलने की जानकारी एक्सचेंज को दी। शेयर ने इंट्रा-डे में करीब 6% उछलकर 59.50 रुपए का स्तर छुआ, जबकि बाद में यह लगभग 58 रुपए के आसपास 2% की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा और कंपनी का मार्केट कैप करीब 2404 करोड़ रुपए रहा।

85.5 मेगावॉट के सोलर मॉड्यूल के लिए 172 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

कंपनी ने एनएसई और बीएसई को सूचित किया कि उसे कुल 85.5 मेगावॉट क्षमता के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई के लिए नए परचेज ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स का कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू लगभग 172 करोड़ रुपए है, जो कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार इन ऑर्डर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मई 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read More : Apollo Micro Systems Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

किन कंपनियों ने दिए ये तीन बड़े ऑर्डर

Websol Energy System को ये ऑर्डर तीन अलग–अलग कॉरपोरेट क्लाइंट्स से मिले हैं, जिनमें Bekem Infra Projects, श्री अवंतिका कॉन्ट्रैक्टर्स और Kosol Energie शामिल हैं। कंपनी ने साफ किया कि ये सभी कॉन्ट्रैक्ट उसके नॉर्मल बिजनेस कोर्स के तहत मिले हैं और इनमें कोई इंटरनल या ग्रुप एंटिटी से जुड़ा ऑर्डर शामिल नहीं है। साथ ही, प्रमोटर्स या प्रमोटर ग्रुप की इन ऑर्डर देने वाली कंपनियों में कोई हिस्सेदारी नहीं है, इसलिए ये ट्रांजेक्शन रिलेटेड पार्टी के दायरे में नहीं आते।

Read More : Tejas Networks Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

अमेरिकी टैरिफ से कंपनी के बिजनेस पर क्या असर

हाल ही में अमेरिका ने सोलर प्रोडक्ट्स के आयात पर नए और ऊंचे टैरिफ यानी काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है, जिससे कई ग्लोबल सोलर कंपनियों पर दबाव बढ़ने की आशंका है। हालांकि वेबसोल एनर्जी के डायरेक्टर सोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में कंपनी अमेरिका को कोई एक्सपोर्ट नहीं करती, इसलिए इन टैरिफ का उसके ऑपरेशन पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। प्रबंधन का मानना है कि ये नए ऑर्डर भारतीय सोलर मार्केट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेंगे और यह भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान देते हुए समयबद्ध तरीके से सप्लाई पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment