PSU Defence कंपनी का बड़ा प्लान! ₹26,000 करोड़ ऑर्डर बुक के साथ 2 नए प्लांट…

PSU Defence कंपनी इस समय करीब ₹26,000 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक के साथ तेज विस्तार की तैयारी में है। कंपनी आने वाले सालों में और लगभग ₹15,000 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की उम्मीद जता रही है, जिसका सीधा असर इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी और रेवेन्यू ग्रोथ पर पड़ेगा।

दो नए प्लांट कहां और कब बनेंगे

BDL तेलंगाना के इब्राहिमपट्नम और उत्तर प्रदेश के झांसी में दो नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित कर रही है। कंपनी की योजना के अनुसार ये दोनों यूनिट्स वित्त वर्ष 2026-27 से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने के लिए तैयार होंगी, जिससे मौजूदा यूनिट्स पर लोड कम होगा और बड़े ऑर्डर समय पर पूरे किए जा सकेंगे।

Read More : BEL Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

नए प्लांट्स में क्या बनाया जाएगा

तेलंगाना वाला प्लांट मिसाइल और एडवांस वेपन सिस्टम्स के लिए आठ असेंबली लाइनों के साथ तैयार किया जा रहा है, जहां रॉकेट मोटर टेस्टिंग और वॉरहेड पैने्ट्रेशन टेस्टिंग जैसी आधुनिक टेस्ट सुविधाएं होंगी। झांसी, यूपी के डिफेंस कॉरिडोर में बन रहा प्लांट प्रोपेलेंट मैन्युफैक्चरिंग, ग्रैड रॉकेट्स के बल्क प्रोडक्शन और नए एनर्जेटिक्स की इन-हाउस R&D पर फोकस करेगा।

Read More : ₹138 का Defence स्टॉक बना रॉकेट! 2246% रिटर्न, खरीदने की मची होड़..

ऑर्डर बुक

कंपनी के CMD पहले ही बता चुके हैं कि BDL की ऑर्डर बुक एक साल में लगभग ₹22,000 करोड़ से बढ़कर ₹26,000 करोड़ के पार पहुंच चुकी है और मैनेजमेंट अगले कुछ सालों में सालाना रेवेन्यू को लगभग दोगुना से तीन गुना तक ले जाने का लक्ष्य रखता है। एक्सपोर्ट ऑर्डर में भी तेजी देखी जा रही है, जिसका संकेत FY25 में BDL के निर्यात टर्नओवर के तेज उछाल से मिलता है।

कैपेक्स और रोजगार पर संभावित असर

कंपनी आने वाले लगभग 5 साल में करीब ₹2,500–₹3,000 करोड़ का कैपेक्स नए प्लांट्स और क्षमता विस्तार पर खर्च करने की तैयारी में है। तेलंगाना और यूपी दोनों प्लांट्स में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट मिलाकर हजारों रोजगार के अवसर बनने की संभावना है, साथ ही लोकल सप्लाई चेन और MSME सप्लायर्स को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment