PSU Railway : रेलवे सेक्टर की इस सरकारी कंपनी को हाल के दिनों में लगातार बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर रही है, जिससे कंपनी पर निवेशकों की नजरें टिक गई हैं। यह कंपनी रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाली मिनी रत्न PSU है, जो रेलवे और देशभर में टेलीकॉम व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं देती है।
4,550 करोड़ रुपये का मेगा रेलवे ऑर्डर
9 फरवरी 2026 को RailTel को वेस्ट सेंट्रल रेलवे से करीब 4,550 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला। यह ऑर्डर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए दिया गया है और इसे 960 दिनों की अवधि में पूरा करना है, जिसकी डेडलाइन 24 सितंबर 2028 तय की गई है। इस कॉन्ट्रैक्ट के साथ कंपनी की प्रोजेक्ट पाइपलाइन काफी मजबूत हो गई है और आने वाले सालों की रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ गई है।
35.6 करोड़ रुपये का नया सिग्नलिंग प्रोजेक्ट
अब RailTel को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन में रेलवे सिग्नलिंग से जुड़े करीब 35.60 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर की घोषणा भी हुई है। यह ऑर्डर डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर की ओर से दिया गया है, जिसमें MSDAC सिस्टम की व्यवस्था, उससे जुड़े फील्ड वर्क और EI, RRI व PI स्टेशनों पर इनडोर मॉडिफिकेशन शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को ऑर्डर मिलने की तारीख से 24 महीनों के भीतर पूरा करना है और इसकी अंतिम तारीख 17 फरवरी 2028 रखी गई है।
Read More : 75% से अधिक भागेगा IT Sector का ये शेयर! CLSA ने बताया क्यों आएगी तेजी, लगाया दाव..
RailTel हालिया ऑर्डर बुक
RailTel को इससे पहले मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली से 94.24 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था, जिसमें LHB कोच में IP आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई और इंस्टालेशन का काम शामिल है। इसके अलावा कंपनी को रक्षा मंत्रालय और PFMS से क्रमशः 140.71 करोड़ रुपये और 101.82 करोड़ रुपये के AMC और IT इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्ट्रैक्ट भी मिले हैं। Q2 FY26 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक करीब 8,251 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि H1 FY26 में 3,321 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले, जो पिछले साल की समान अवधि से करीब 3 गुना ज्यादा हैं।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।






