Renewable sector : Tata Power ने वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 1,194.33 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,187.54 करोड़ रुपये के लगभग बराबर रहा। कंपनी का परिचालन राजस्व चार प्रतिशत गिरकर 15,118 करोड़ रुपये से घटकर 14,485 करोड़ रुपये पर आ गया, लेकिन इसके बावजूद कंपनी की कमाई की गुणवत्ता मजबूत दिखी। EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले लाभ) 12 प्रतिशत बढ़कर 3,913 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल एफिशिएंसी का संकेत देता है।
रिन्यूएबल एनर्जी में 1.3 गीगावाट की बड़ी छलांग
दिसंबर तिमाही में Tata Power के रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट ने रिकॉर्ड 1.3 गीगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का निष्पादन किया। इस सेगमेंट का शुद्ध लाभ 156 प्रतिशत उछलकर 547 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व में 78 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। सौर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में कंपनी का मुनाफा 124 प्रतिशत बढ़कर 251 करोड़ रुपये पहुंचा, जिससे यह साफ है कि सौर ऊर्जा टाटा पावर के लिए ग्रोथ ड्राइवर बन रही है।
Read More : Q3FY26 में Suzlon energy के खराब प्रदर्शन के कारण मुंह के बल गिरा शेयर! जाने आगे कैसी रह सकती है चाल…
सोलर रूफटॉप और उपभोक्ता आधार में तेजी
Tata Power सोलर रूफटॉप ने इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 1.7 लाख से अधिक नए उपभोक्ताओं को जोड़ा। इससे कंपनी की रिटेल मौजूदगी, खासकर घरों, छोटे व्यवसायों और हाउसिंग सोसाइटियों में, तेजी से बढ़ी है। कंपनी अब 1.3 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर रही है, जो निजी क्षेत्र में सबसे बड़ा कस्टमर बेस माना जा रहा है।
Read More : ₹1500 करोड़ का Hindalco ऑर्डर मिलते ही PSU Stock में दिखी रॉकेट जैसी तेजी, Profit भी उछला 206%
वितरण और पारेषण बिजनेस की मजबूती
कंपनी के वितरण व्यवसाय का कुल मुनाफा 167 प्रतिशत बढ़कर 746 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ओडिशा डिस्कॉम्स ने इसमें अहम भूमिका निभाई, जहां मुनाफा 163 प्रतिशत उछलकर 226 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ट्रांसमिशन यानी पारेषण सेगमेंट के मुनाफे में भी 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे पूरे वैल्यू चेन में संतुलित ग्रोथ दिखाई दी।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।







Nice pm sar
Suzlon is a good share
for long term investors.
At s price of 40 to 42
it is the best buy.
After 6 years it may touch
Rs. 300 to 350.
Remember Tata power was
Rs.26 only before 5 years.
And Tata motors was Rs. 76
only.
So long term investors relax
and accumulate if price falls to 40/-