TATA steel से मिला हफ्ते का दुसरा बड़ा आर्डर! 11000% चढ़ चुका है भाव, बाजार खुलते हलचल पक्की….

स्मॉल कैप कंपनी Hazoor Multi Projects ने फरवरी 2026 में Tata Steel से बड़ा कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, जिससे शेयर में सोमवार को तेज हलचल की उम्मीद बढ़ गई है। करीब 838 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली यह कंपनी पहले से ही निवेशकों के रडार पर है।

182 करोड़ का हाउसिंग प्रोजेक्ट डील

कंपनी को TATA steel के कर्मचारियों के लिए ओडिशा के जौड़ा स्थित बिलीपाड़ा (TSSIJ, Bileipada) में आवासीय कॉलोनी बनाने का ठेका मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और हैंडओवर सहित लगभग 182 करोड़ रुपये का है, जिसे 24 महीने के भीतर पूरा करना है।

कितने और किस प्रकार के फ्लैट बनेंगे

प्रोजेक्ट के तहत कुल 360 आवासीय यूनिटों का निर्माण किया जाएगा। इनमें 288 NOPR यूनिट करीब 900 वर्गफुट के और 72 OPR यूनिट लगभग 1,100 वर्गफुट के होंगे, जिनके लिए G+9 स्ट्रक्चर वाले अपार्टमेंट ब्लॉक्स तैयार किए जाएंगे।

🎁 BIG OFFER! Live Market Signals हर 5-मिनट में!
₹999 नहीं - अब ₹0.0 में! Loading...
Install Now

Read More : Tata Steel Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

एक हफ्ते में NHAI से भी मिला ऑर्डर

TATA steel से मिले ऑर्डर से पहले ही कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से लगभग 44.2 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला था। एक ही सप्ताह में मिले दो बड़े कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होने और आने वाले सालों के रेवेन्यू पर सकारात्मक असर की उम्मीद जताई जा रही है

Read More : NTPC Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035…

शेयर का रिटर्न हिस्ट्री और जबरदस्त तेजी

Hazoor Multi Projects के शेयर ने हाल के महीनों में मिलाजुला प्रदर्शन दिखाया है। पिछले 6 महीने में स्टॉक करीब 30% टूटा, लेकिन फरवरी 2026 में ही यह लगभग 12% से ज्यादा उछल चुका है। अप्रैल 2021 में लगभग 0.43 रुपये से बढ़कर सितंबर 2024 तक यह 55 रुपये से ऊपर पहुंचा और 63.90 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया, यानी इस दौरान करीब 12,700% से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। पिछले 5 साल में शेयर ने 10,917% और 3 साल में लगभग 244% रिटर्न दिए हैं, जो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए काफी आकर्षक माने जा रहे हैं।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment

close